एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में आई तकनीकी खराबी, कालीकट एयरपोर्ट पर हुई लैडिंग
कालीकट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (केरल) से दोहा (कतर) जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 2 घंटे बाद लौट आया। एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक, विमान में 188 लोग सवार थे। एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को एहतियातन उतारा गया।
read more at Times Now नवभारत


