यूपी में होमगार्ड्स की भर्ती के लिए पुलिस की तर्ज़ पर शुरू होगी लिखित परीक्षा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 13 साल बाद होमगार्ड्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी और इसमें पहली बार पुलिस भर्ती की तर्ज़ पर लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इससे पहले होमगार्ड्स की भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मेरिट से होती थी। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 42,000 होमगार्ड्स की भर्ती के निर्देश दिए थे।
read more at News18 हिंदी


