'1 लीटर दूध में 2 लीटर पानी मिलाकर चाय बनाता है' शख्स ने पुलिस से की दुकानदार की शिकायत
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पुलिसकर्मी से चाय विक्रेता की शिकायत कर रहा है। खुद को पश्चिम बंगाल निवासी बता रहा शख्स कहता है, "एक किलो दूध में 2 किलो पानी मिलाता है...ऐसे कौनसी चाय बिकती है...समझाइए मत उसे डायरेक्ट उठा लीजिए।" इसपर एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा, "यह चाय लवर के साथ...अन्याय है।"
read more at ABP न्यूज़


