दिल्ली में 14 साल में मई महीने की सबसे गर्म रात हुई दर्ज
दिल्ली में लगभग 14 वर्षों में मई की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है। आईएमडी के सफदरजंग स्टेशन पर गुरुवार को न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में इससे पहले 26 मई 2012 को मई महीने की सबसे गर्म रात दर्ज हुई थी जब न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
read more at हिन्दुस्तान


