गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को लगाई फटकार, कहा- बहुत हो गया: रिपोर्ट
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत की हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को फटकार लगाई। बकौल रिपोर्ट, इस दौरान गंभीर ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों से कहा, "बहुत हो गया।"


