12 साल की अपनी सबसे खराब रैंकिंग पर लुढ़के विराट कोहली
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले 12 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे खराब रैंकिंग पर लुढ़क गए हैं। हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 190 रन बनाने वाले कोहली ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में 27वें स्थान पर खिसक गए हैं। अंतिम बार कोहली दिसंबर 2012 में दुनिया के टॉप-25 टेस्ट बल्लेबाज़ों की सूची से बाहर हुए थे।
read more at Wisden


