कोहली के बॉडीगार्ड पर यूके में पत्रकार से बदसलूकी करने और फैन का फोन तोड़ने का लगा आरोप
पूर्व कप्तान विराट कोहली के पर्सनल बॉडीगार्ड पर बर्मिंघम (यूके) में तय मीडिया एरिया से टीम इंडिया का वीडियो बना रहे एक रिपोर्टर से बदसलूकी करने का आरोप है। बॉडीगार्ड पर एक फैन का मोबाइल फोन तोड़ने का भी आरोप है। एक पत्रकार के मुताबिक, कोहली के टीम बस में सवार होने के बाद बॉडीगार्ड ने रिपोर्टर से बदसलूकी की।
read more at TV9 भारतवर्ष


