लखनऊ जंक्शन पर महिला कॉन्स्टेबलों ने साड़ी का घेरा बनाकर महिला का कराया प्रसव
लखनऊ जंक्शन (उत्तर प्रदेश) पर रविवार को ट्रेन का इंतज़ार कर रही एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी जिसके बाद आरपीएफ की महिला कॉन्स्टेबलों ने साड़ी-चादर का घेरा बनाकर प्लैटफॉर्म पर ही उसका प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया है और दोनों स्वस्थ हैं। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को ऐम्बुलेंस से अस्पताल भेजाा गया।
read more at हिन्दुस्तान


