राजस्थान के इस गांव में 5 साल से नहीं उड़ाई जा रही पतंग, DJ व मृत्युभोज पर भी रोक
नागौर (राजस्थान) के ईनाणा गांव में 5 साल पहले मकर संक्रांति पर पतंगबाज़ी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, लोग चौपाल के फैसले मानते हैं और सभी लोग 'ईनाणिया' उपनाम लगाते हैं। बकौल ग्रामीण, गांव में डीजे नहीं बजता, उठावनी-पहरावनी, मृत्युभोज नहीं होता, शराब के सेवन/बिक्री, गुटखा/पान मसाला और पटाखों पर भी बैन है।
read more at TV9 भारतवर्ष


