डिग्री से कुछ नहीं होगा, पंचर बनाने की दुकान खोल लेना: छात्रों से एमपी के BJP विधायक
गुना (मध्य प्रदेश) में रविवार को 'प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' के उद्घाटन में बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने छात्रों से कहा, "कॉलेज की डिग्री से कुछ होने वाला नहीं है...पंचर बनाने की दुकान खोल लेना जिससे कम-से-कम आपका जीवन यापन चलता रहे।" गौरतलब है, इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली जुड़े थे।
read more at हिन्दुस्तान


