Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बड़ौदा की महारानी चिमनबाई ने बेशकीमती गहने रखने के लिए लंदन से मंगवाई थी खास तिजोरी

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 27 December, 2024
गुजरात में बड़ौदा रियासत के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ की पत्नी महारानी चिमनबाई (द्वितीय) को गहनों का बहुत शौक था और उनके पास कई बेशकीमती गहने थे। महारानी ने इन गहनों को रखने के लिए लंदन से खास तिजोरी मंगवाई थी। इस तिजोरी को ना तोड़ा जा सकता है और ना ही आग व पानी से नुकसान पहुंचाया जा सकता है।