Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने गुजरात में सुनवाई के दौरान की जज को ₹35,000 घूस देने की पेशकश, हुआ गिरफ्तार

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 1 December, 2024
गुजरात ऐंटी-करप्शन ब्यूरो ने एक सुनवाई के दौरान लेबर कोर्ट के जज को ₹35,000 घूस देने की पेशकश करने की कोशिश करने को लेकर बापू सोलंकी नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कोर्ट रूम में जाकर एक सीलबंद लिफाफे में जज के टेबल पर पैसे रखे थे। लिफाफा खोलने पर जज को उसके अंदर ₹35,000 मिले थे।
read more at PTI