कोलकाता टेस्ट में पहली पारी में 159 पर सिमटी द. अफ्रीका, खेल समाप्ति तक भारत का स्कोर 37/1
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम 159 रन पर सिमट गई और दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 37/1 रहा। भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने 5 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। वहीं, यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।
read more at espncricinfo


