LSG ने शार्दुल को जन्मदिन पर 'जयंती' लिखकर दी बधाई, ट्रोल होने पर डिलीट किया ट्वीट
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ऑल-राउंडर शार्दुल ठाकुर को जन्मदिन पर बधाई देने को लेकर ट्रोल हो रही है। एलएसजी ने शार्दुल को 'जयंती' लिखकर जन्मदिन की बधाई दी और ट्रोल होने पर ट्वीट डिलीट कर लिया था। दरअसल, जयंती शब्द का उपयोग मृत लोगों के लिए किया जाता है जबकि जीवित लोगों के लिए जन्मदिन लिखकर बधाई देते हैं।
read more at X (formerly Twitter)


