Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, सरकारी काम में बाधा डालने पर 110 कर्मचारी बर्खास्त

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 26 August, 2025
बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संविदा शर्तों का उल्लंघन करने, हड़ताल भड़काने व राजस्व महा-अभियान में बाधा डालने के आरोप में 110 कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। गौरतलब है, विभाग के लगभग 11,000 संविदा कर्मचारी 10-दिनों से हड़ताल पर हैं और वे 60-वर्ष की उम्र तक के लिए नौकरी को स्थाई करने की मांग कर रहे हैं।