Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में बढ़ी वृद्धावस्‍था पेंशन, अब हर महीने मिलेंगे ₹3500; कैबिनेट ने दी मंज़ूरी

short by Aakanksha / on Sunday, 12 October, 2025
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में रविवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में वृद्धावस्‍था पेंशन बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब हर महीने वृद्धावस्‍था पेंशन ₹3,500 मिलेगी जो पहले ₹3,000 थी और बढ़ी हुई पेंशन 1 नवंबर-2025 से लागू होगी। गौरतलब है, इससे पहले 1 जनवरी 2024 को पेंशन ₹2,750 से बढ़ाकर ₹3,000 की गई थी।