विमान का ईंधन हुआ लीक, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने बताया है कि कोलकाता से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के एक विमान ने ईंधन लीक होने के चलते वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की है। पुलिस ने बताया कि सभी 166 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से घटना की जांच की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


