बढ़ते अमेरिकी टैरिफ के बावजूद FY27 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.6% की रफ्तार से बढ़ेगी: यूएन
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के मुताबिक, बढ़ते अमेरिकी टैरिफ के बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.6% की दर से बढ़ने का अनुमान है। बकौल रिपोर्ट, मज़बूत घरेलू खपत, सरकारी निवेश, टैक्स सुधार और कम ब्याज दरें ग्रोथ को सहारा देंगी। हालांकि, अगर अमेरिकी टैरिफ मौजूदा स्तर पर बने रहे तो 2026 में निर्यात पर दबाव पड़ सकता है।
read more at NewsBytes


