Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

42 दिनों के त्योहारी सीज़न में वाहनों की बिक्री 12% बढ़कर 43 लाख यूनिट हुई: FADA

short by श्वेता यादव / on Saturday, 16 November 2024
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (एफएडीए) ने बताया है कि इस साल 42 दिनों के त्योहारी सीज़न (नवरात्रि के पहले दिन से धनतेरस के 15 दिन बाद तक) में वाहनों की रिटेल बिक्री में 11.76% की बढ़त हुई है। इस दौरान करीब 42 लाख वाहन बेचे गए जबकि पिछले साल के त्योहारी सीज़न में 38 लाख यूनिट्स बेचे गए थे।