हाथरस में भगदड़ मचने के बाद काफिला लेकर मौके से जाते दिखे 'भोले बाबा', फुटेज आया सामने
हाथरस (उत्तर प्रदेश) का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें भगदड़ मचने के बाद नारायण साकार हरि 'भोले बाबा' काफिला लेकर मौके से जाते हुए दिख रहे हैं। भगदड़ की घटना में 112 महिलाओं व 7 बच्चों समेत 121 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस 'भोले बाबा' की तलाश में जुटी हुई है।
read more at हिन्दुस्तान


