अमेरिकी फेडरल रिज़र्व ने लगातार तीसरी बार नहीं घटाई ब्याज दर
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिज़र्व ने अप्रैल की मीटिंग में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बेंचमार्क ब्याज दरें 3.5%-3.75% के दायरे में स्थिर रहेंगी। इससे पहले जनवरी और मार्च में ब्याज दरों को स्थिर रखा गया था। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए अभी दरों में कटौती करना जल्दबाज़ी होगी।
read more at Moneycontrol हिंदी


