पति पवन सिंह का नाम नहीं, मंगलसूत्र-अंगूठी संपत्ति में शामिल; जानें ज्योति के हलफनामे का ब्योरा
बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। चुनावी हलफनामे में उन्होंने पति पवन का नाम नहीं लिखा और वैवाहिक स्थिति में खुद को ‘परित्यक्त नारी’ बताया। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति ₹18.8-लाख बताई है जिसमें करीब ₹4-लाख के मंगलसूत्र और चेन-अंगूठी शामिल हैं।
read more at हिन्दुस्तान


