Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अब शादी में न मिलेगा दहेज, न बजेगा डीजे, बिहार के 7 गांवों ने लिया ऐतिहासिक फैसला

short by अपर्णा / on Thursday, 3 July, 2025
समस्तीपुर (बिहार) ज़िले के एक प्रखंड के सात गांव के लोगों ने शादी में होने वाली फिज़ूलखर्ची को रोकने के लिए ऐतिहासिक फैसला लेते हुए दहेज के लेन-देन व शादी में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ग्रामीणों ने शादी में बारातियों की संख्या सीमित करने और गरीब लड़कियों की शादी में मदद करने का भी फैसला लिया है।