दिल्ली के सत्य निकेतन में रेस्टोरेंट में लगी आग
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग को इसकी सूचना सुबह करीब 6:09 बजे मिली जिसके बाद मौके पर 5 गाड़ियों को भेजा गया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
read more at X


