दिल्ली में प्रदूषण के साथ छाया रहा कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में लोगों को धुंध, कोहरे और प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 28 और 29 नवंबर को येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9°C और अधिकतम तापमान 26°C रहने की उम्मीद है। बकौल मौसम विभाग, दिसंबर के दूसरे हफ्ते से उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की संभावना है।
read more at ABP न्यूज़


