वायरल फीवर के चलते अस्पताल में भर्ती हुए हैं पापा: शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा
ऐक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने बताया है कि उनके पिता को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लव ने बताया, "पापा को पिछले कुछ दिनों से वायरल फीवर होने के साथ-साथ कमज़ोरी थी...इसलिए हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया ताकि डॉक्टर्स उन्हें अच्छे से देख सकें और सही इलाज कर सकें।"


