रुपौली विधानसभा उप-चुनाव से पहले पप्पू यादव से मिलीं आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती
आरजेडी नेता व विधानसभा उप-चुनाव में रुपौली (बिहार) से पार्टी उम्मीदवार बीमा भारती ने रविवार को पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव से मुलाकात की। गौरतलब है, पूर्णिया से टिकट न मिलने के बाद कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने भारती के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस सीट पर 10 जुलाई को मतदान होगा व 13 जुलाई को मतगणना होगी।
read more at ABP न्यूज़


