Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यमन के तट पर प्रवासियों से भरी नाव पलटने से कम से कम 68 लोगों की हुई मौत, 74 लापता

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 4 August, 2025
संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी के मुताबिक, यमन के अबयान प्रांत के तट पर रविवार को 154-प्रवासियों से भरी एक नाव डूब गई जिसमें कम-से-कम 68 लोगों की मौत हुई और 74 लापता हैं। नाव सवार सभी प्रवासी इथियोपिया से थे जो यमन होते हुए सऊदी अरब में रोज़गार की तलाश में निकले थे। तलाशी और बचाव अभियान जारी है।