हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी 'जासूस' हुआ गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नूंह से मोहम्मद तारीफ नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह वॉट्सऐप के ज़रिए भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात दो कर्मचारियों को दे रहा था। नूंह से पहले पाकिस्तानी जासूस अरमान को गिरफ्तार किया गया था।
read more at ABP न्यूज़


