यूपी में पुलिसकर्मियों ने महिला पीसीएस अफसर की कार से उतारी नीली बत्ती, किए गए लाइन हाज़िर
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पुलिसकर्मियों द्वारा महिला पीसीएस अधिकारी की कार से नीली बत्ती उतारे जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए 2 दारोगाओं को लाइन हाज़िर किया है। गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 'वीआईपी कल्चर' पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे।
read more at हिन्दुस्तान


