नवरात्रि में मां दुर्गा से संबंधित 9 रंग कौन-कौनसे हैं?
नवरात्रि उत्सव सोमवार से शुरू हो गया है। प्रत्येक दिन से जुड़े रंग क्रमश: सफेद, लाल, रॉयल-ब्लू, पीला, हरा, ग्रे, नारंगी, पिकॉक ग्रीन और गुलाबी हैं। नवरात्रि में पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कुष्मांडा, 5वें दिन स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनी, 7वें दिन कालरात्रि, 8वें दिन महागौरी और 9वें दिन सिद्धिदात्री की पूजा होती है।
read more at Hindustan Times


