Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी जारी, खतरे के निशान के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 27 August, 2025
पुराने रेलवे पुल (दिल्ली) पर यमुना नदी मंगलवार रात 9 बजे खतरे के निशान को पार कर 204.56 मीटर के स्तर पर पहुंच गई। केंद्रीय जल आयोग ने दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी जारी कर बताया कि बुधवार को जलस्तर 205.36 मीटर पहुंच सकता है। अधिकारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई की सलाह दी गई है।