अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपनी आवाज़ में गाया 'दिल दीवाना' गाना, यूज़र्स ने किया रिएक्ट
अभिनेत्री भाग्यश्री ने 1989 में आई उनकी फिल्म 'मैंने प्यार किया' के गाने 'दिल दीवाना' को अपनी आवाज़ में गाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गाना गा रही हैं। वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "बस सलमान खान की कमी है।" वहीं, एक अन्य यूज़र ने लिखा, "इतनी सुंदर आवाज़ को छिपाकर क्यों रखा है।"
read more at हिन्दुस्तान


