एमपी में सेंट्रल जेल की महिला अधिकारी ने पूर्व कैदी से की शादी, ड्यूटी के दौरान हुआ था प्यार
सतना सेंट्रल जेल (एमपी) की सहायक अधीक्षक फिरोज़ा खातून ने मर्डर केस में उम्रकैद की सज़ा काट चुके धर्मेंद्र सिंह नामक शख्स से हिंदू रीति-रिवाज़ में शादी की है। जानकारी के मुताबिक, जेल में वॉरंट इंचार्ज रहते हुए ड्यूटी के दौरान फिरोज़ा की धर्मेंद्र से दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। धर्मेंद्र सज़ा काटकर 4-साल पहले रिहा हुआ था।
read more at हिन्दुस्तान


