राजस्थान में फर्ज़ी डिग्री मुहैया कराने के आरोप में 2 निजी यूनिवर्सिटी के संचालक गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने फर्ज़ी डिग्री मुहैया कराने के आरोप में 2 निजी विश्वविद्यालयों के संचालकों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसओजी-एटीएस के डीआईजी ने बताया कि सभी आरोपी ओपीजेएस यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि 2022 की पीटीआई भर्ती परीक्षा में 1,300 अभ्यर्थियों के पास इस यूनिवर्सिटी से बीपीएड की डिग्री मिली थी।
read more at हिन्दुस्तान


