बिहार के 20 ज़िलों में सड़क और पुल बनाने के लिए ₹367 करोड़ की योजनाओं को मिली हरी झंडी
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने चंपारण, बांका, पटना सहित राज्य के 20 ज़िलों में सड़क-पुल के निर्माण से जुड़ीं ₹367.94 करोड़ की योजनाओं की मंज़ूरी दी है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे। वहीं, ₹367.94 करोड़ की योजना में बिहार सरकार ₹153.94 करोड़ खर्च करेगी।
read more at हिन्दुस्तान


