कलाकार मयंक सक्सेना का हार्ट अटैक से हुआ निधन, स्वरा भास्कर ने जताया शोक
लेखक, कवि, संगीतकार, पटकथा लेखक व पूर्व पत्रकार मयंक सक्सेना का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, दिल का दौरा पड़ने के कारण मयंक ने अपनी जान गंवा दी। मयंक के निधन पर शोक जताते हुए अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया है, "स्तब्ध हूं। अफसोस है कि हम ज़्यादा एक-दूसरे से नहीं मिले।"
read more at लेटेस्टली


