भारत ने आखिरी 12 मिनट में किए 4 गोल, SAFF महिला फुटसल चैंपियनशिप में पाक को 5-3 से हराया
थाईलैंड में सोमवार को आयोजित SAFF महिला फुटसल चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला फुटसल टीम ने आखिरी 12 मिनट में 4 गोल दागकर पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। पाकिस्तान ने मैच में 2 बार बढ़त बनाई और एक समय स्कोर 3-1 था। भारत की दिति कानूनगो ने 3 मिनट के अंतराल में अंतिम 2 गोल दागे।
read more at Inshorts


