रिलीज़ के तीसरे हफ्ते भी धुआंधार कमाई कर रही 'बॉर्डर 2', अबतक कमा चुकी है ₹432 करोड़
फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज़ के तीसरे हफ्ते भी धुआंधार कमाई कर रही है और उसने 20वें दिन तक दुनियाभर में ₹432 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारत में फिल्म ने ₹316 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी जिसमें ऐक्टर सनी देओल और वरुण धवन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
read more at ABP न्यूज़


