यूपी के बलिया से धार्मिक यात्रा पर गए 5 लोग ईरान में फंसे, सपा सांसद ने केंद्र को लिखा पत्र
बलिया (यूपी) से धार्मिक यात्रा पर ईरान गए 5 लोग इज़रायल-ईरान संघर्ष के बीच तेहरान में फंस गए हैं। परिजन के मुताबिक, पांचों लोग फिलहाल तेहरान के एक होटल में सुरक्षित हैं। स्थानीय सपा सांसद सनातन पांडेय ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर तेहरान में फंसे लोगों की सकुशल भारत वापसी के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया है।
read more at भाषा


