Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बांग्‍लादेश के संस्‍थापक मुजीबुर्रहमान अब नहीं रहे 'स्वतंत्रता सेनानी', यूनुस सरकार ने रद्द किया दर्जा

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 4 June, 2025
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मंगलवार को अध्यादेश जारी कर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और बांग्‍लादेश के संस्‍थापक शेख मुजीबुर्रहमान को दिया गया 'स्वतंत्रता सेनानी' का दर्जा रद्द कर दिया। इसके अलावा, सरकार ने 400 अन्य लोगों का 'स्वतंत्रता सेनानी' का दर्जा भी रद्द कर दिया है। इससे पहले नोटों से मुजीबुर्रहमान की तस्वीर हटाई गई थी।