Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत का विश्व में बड़ा प्रभाव है और वही पुतिन को सही जगह दिखा सकता है: ज़ेलेंस्की

short by सुनील गुप्ता / on Friday, 23 August, 2024
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने एएनआई से कहा है, "यूक्रेन-रूस युद्ध में भारत अपनी भूमिका निभाएगा।" उन्होंने कहा, "भारत का विश्व में बड़ा प्रभाव है। वही पुतिन और रूस की अर्थव्यवस्था को रोक सकता...भारत ही पुतिन को सही जगह दिखा सकता है।" उन्होंने कहा कि यह एक व्यक्ति पुतिन का एक पूरे देश, यूक्रेन के खिलाफ असली युद्ध है।
read more at ANI News