Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाक में जुमे की नमाज़ अदा करने पर अहमदिया समुदाय के 50+ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Sunday, 23 March 2025
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अहमदिया समुदाय के 50 से ज़्यादा लोगों के खिलाफ मस्जिद में जुमे की नमाज़ अदा करने को लेकर ईशनिंदा कानून के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप के मुताबिक, अहमदिया समुदाय के लोगों ने ऐसा करके इस्लाम का अपमान किया है। दरअसल, पाकिस्तान में अहमदियों को गैर-मुस्लिम घोषित किया गया है।