हिमाचल में ऐम्बुलेंस की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की हुई मौत, वीडियो आया सामने
ऊना (हिमाचल प्रदेश) में सड़क पार करते समय ऐम्बुलेंस की टक्कर लगने से रमना देवी नामक 67 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला की मौत हो गई है। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें तेज़ रफ्तार ऐम्बुलेंस महिला को टक्कर मारती दिख रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी ऐम्बुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
read more at ABP न्यूज़


