Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेज़ी के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार; 1500 अंक उछला सेंसेक्स

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 17 April 2025
गुरुवार को सेंसेक्स 1508.91 अंक चढ़कर 78,553.20 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 414.45 अंक बढ़कर 23,851.65 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में 360 अंकों की गिरावट के बाद बाज़ार उछला है। इस दौरान सेंसेक्स पर सूचीबद्ध 30 में से 28 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही व सर्वाधिक तेज़ी इटरनल (+4.37) व आईसीआईसीआई बैंक (+3.68%) में रही।