Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में ₹14 लाख की इनामी कमांडर समेत 4 महिला नक्सली ढेर, CM ने पुलिस को दी बधाई

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 20 February 2025
बालाघाट (मध्य प्रदेश) में बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ में ₹14 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर आशा समेत 4 महिला नक्सलियों को मार गिराया। बकौल पुलिस, आशा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विद्रोहियों के एक नए गुट का नेतृत्व कर रही थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस को उनकी इस उपलब्धि के लिए एक्स पर बधाई दी है।