नोएडा में हाईटेंशन पोल पर चढ़कर 'नशे में धुत' शख्स ने किया डांस, वीडियो आया सामने
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में कथित तौर पर नशे में धुत एक शख्स करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन पोल पर चढ़कर डांस करने लगा जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद शख्स को नीचे उतारा। बकौल पुलिस, ऐसा लगता है कि शख्स मानसिक रूप से परेशान था।
read more at Moneycontrol हिंदी


