महिला विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगी एलिसा हीली, ताहलिया मैक्ग्रा होंगी कप्तान
महिला ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान एलिसा हीली चोट के चलते महिला क्रिकेट विश्व कप में बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं होंगी। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि अभ्यास सत्र के दौरान हीली को मांसपेशियों में खिंचाव आया है। उनकी अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ताहलिया मैक्ग्रा टीम की कप्तानी करेंगी।
read more at हिन्दुस्तान


