Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज़ में 10वीं पास युवाओं के लिए 142 पदों पर निकली भर्ती

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 25 October, 2024
एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज़ लिमिटेड (एआईएएसएल) में 10वीं पास युवाओं के लिए हैंडीमैन और यूटिलिटी एजेंट्स के कुल 142 पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्तियां कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनैशनल एयरपोर्ट में होंगी। इन पदों के लिए अधिकतम आयुसीमा 28 वर्ष होनी चाहिए और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इस आयुसीमा में कुछ छूट दी जाएगी।