यूपी में दूल्हे के चाचा ने रसगुल्ला न मिलने पर दुल्हन पक्ष को दीं गालियां, मारपीट में 6 घायल
रायबरेली (यूपी) में शनिवार रात बारात में रसगुल्ला नहीं मिलने पर दूल्हे के चाचा ने दुल्हन पक्ष को गालियां दीं जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों की पिटाई कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, इसमें दूल्हे के पिता-चाचा व भाई समेत 6 लोग घायल हो गए। एक दारोगा ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन की विदाई कराई गई।
read more at हिन्दुस्तान


